SSC क्या है? SSC की तैयारी कैसे करें?

0

SSC परीक्षा की तैयारी कैसे करें? बहुत सारे कैंडिडेट का यह सवाल है। खासतौर पर नए अर्थात जिन्होंने अभी-अभी 12th पास किया है व कुछ ग्रेजुएट कैंडिडेट जो जानते ही नहीं हैं कि SSC होता क्या है? हमसे कई लोगों ने पूछा है कि सर हम SSC की तैयारी कैसे करें? SSC के बारे में जानकारी नहीं है। कौन-कौन सी भर्तियां निकलती हैं? तो इस पूरे आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि SSC के अंतर्गत कौन-कौन सी भर्तियां निकलती हैं? उन भर्तियों के जो मुख्य टॉपिक होते हैं जिनको कैंडिडेट को फॉलो करने होते हैं वह कौन-कौन से टॉपिक होते है?

SSC – SSC का फुल फॉर्म है स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (Staff Selection Commision) अर्थात कर्मचारी चयन आयोग। इसके अंतर्गत SSC CGL, SSC CHSL (10+2), SSC Steno, SSC GD, SSC JHT सहित बहुत सारी भर्तियां SSC द्वारा जारी की जाती हैं इनमे जो मुख्य है जैसे SSC CGL, SSC CHSL (10+2), SSC Steno, SSC GD इनके जो मेन पॉइंट है यानी कि इनमे कौन-कौन से सिलेबस है। इनका पाठ्यक्रम क्या है। वह इसमें एज कितनी होनी चाहिए। कैंडिडेट की अधिकतम योग्यता क्या होना जरूरी है। तो चलिए हम आपको एक-एक SSC के अंतर्गत भर्तियों के बारे में विस्तार से बताते है।

सबसे पहले बात करते हैं कि SSC में कुल मिलाकर कितनी भर्तियां निकलती है। तो SSC प्रत्येक वर्ष भर्ती निकालता है जो लाखों की संख्या में होती हैं। एक पद के लिए हजारों आवेदन की प्रतिस्पर्धा होती है। अर्थात अगर 500 पद जारी किए गए हैं तो उसमें हजारों की संख्या में आवेदन होंगे। एक पद के लिए कम से कम 500 से 700 कैंडिडेट्स की होड़ लगी होती है। तो आप यह जान लीजिए कि SSC एक बहुत बड़ा कंपटीशन प्वाइंट् है। इस आयोग के जो सबसे प्रिय लोकप्रिय परीक्षा होती है वह है SSC CGL की। आईएस के बाद दूसरे लेवल की परीक्षा SSC CGL ही होती है।

SSC CGL एग्जाम – सबसे पहले बात आती है SSC CGL एग्जाम की, क्योंकि यह SSC द्वारा बहुत ही बड़ा एग्जाम होता है व बहुत बड़े-बड़े पदों पर इसके लिए भर्तियां होती हैं। जैसे टैक्स इंस्पेक्टर, कस्टम इंस्पेक्टर। SSC सीजीएल की मदद से ऊँचे वेतन और ऊंची पोस्ट पर भर्तियां मिलती है। आप इसे Mini IAS भी कह सकते है क्योंकि IAS और PCS के बाद यह एक ऐसी परीक्षा है जो सबसे हाई लेवल पर पहुंचा सकती है। लाखों की संख्या इसके लिए आवेदन होते हैं क्योंकि हजारों की संख्या में पद निकलते हैं। इसके लिए आवेदक को ग्रेजुएट होना जरूरी है, तभी इसमें आवेदन कर सकता है, इसके लिए कैंडिडेट की एज 18 से 27 साल होनी बहुत जरूरी है। परीक्षा के लिए GK, करंट क्वेश्चंस, कॉम्पिटेटिव एटीट्यूट, रिजनिंग, इंग्लिश, skill टेस्ट की जानकारी होना जरूरी है, क्योंकि इन्हीं से मिलाकर के SSC सीजीएल के एग्जाम क्वेश्चन पूछे जाते है।

SSC CHSL एग्जाम – SSC CHSL के अंतर्गत कैंडिडेट 12th पास होना चाहिए तभी वह SSC CHSL के एग्जाम के लिए आवेदन कर सकता है। प्रत्येक साल इसके लिए हजारों पद पर नौकरियां निकलती हैं। इसके लिए आयु सीमा 18 से 27 वर्ष होना बहुत जरूरी है। इसके जो एग्जाम सोते हैं वह 3-stage में होते है। यानी पहले एग्जाम होता है फिर टाइपिंग टेस्ट होता है और इसके बाद लास्ट में वेरिफिकेशन और फिर इसके बाद जोइनिंग होती है। यानी कि इस पूरी प्रक्रिया में दो से ढाई साल लगता है। परीक्षा का जो मुख्य पाठ्यक्रम होता है, इसके अंतर्गत GK/GS, मैथ, रिजनिंग व इंग्लिश से संबंधित क्वेश्चन पूछे जाते है। 12th पास स्टूडेंट को इसकी तैयारी करनी चाहिए।

SSC Steno एग्जाम – अब बात आती SSC स्टेनोग्राफर की। SSC स्टेनोग्राफर पद के लिए भी भर्तियां निकालती हैं। SSC स्टेनोग्राफर का एग्जाम बाकि सारे एग्जाम से काफी अलग होता है। इसमें कैंडिडेट को टाइपिंग स्किल के साथ-साथ आशुलिपिक भी आना चाहिए। आशुलिपिक मतलब होता है शॉर्टहैंड। यानि कोई अधिकारी या जज किसी बात को हिंदी या इंग्लिश में बोलता है तो स्टेनोग्राफर का काम होता है उसे शॉर्टहैंड भाषा में लिखना। इसके लिए 18 से 27 साल के कैंडिडेट आवेदन कर सकते हैं।

SSC GD एग्जाम – SSC GD एग्जाम बहुत ही इंटरेस्टेड और लोकप्रिय एग्जाम होते है क्योंकि यह सारे एग्जाम से काफी अलग है। SSC GD एग्जाम पूर्ण रूप से डिफेन्स के लिए होती है। इस एग्जाम से कांस्टेबल, सीआरपीएफ, पुलिस जैसे क्षेत्रों में नौकरी मिलती है। इसी के अंतर्गत इन सारे पदों के लिए भर्तियां जारी की जाती हैं। इसमें इंग्लिश, मैथ, जीके, रिजनिंग से मिला करके ही एग्जाम्स के लिए क्वेश्चंस बनाया जाते हैं। इसके लिए आपको फिजिकल टेस्ट से होकर गुजरना होगा क्योंकि इसमें चयन डिफेंस सेक्टर में होता है। इसमें कैंडिडेट का ऊंची कूद, दौड़, लंबाई, ऊंचाई व चौड़ाई, शारीरिक मेहनत व शारीरिक टेस्ट होता है। इसके बाद ही कैंडिडेट को जॉब मिलती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.